रुद्रपुर में मां भगवती के जागरण में उमड़े श्रद्धालु, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की सुख-समृद्धि की कामना।

IMG-20261018-WA0002

गणेश गार्डन सोसायटी और ट्रांजिट कैंप में आयोजित जागरण में पहुंचे ठुकराल, बोले- धार्मिक आयोजन बढ़ाते हैं सामाजिक एकता और भाईचारा

रुद्रपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में मां भगवती के जागरणों की धूम है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी और ट्रांजिट कैंप में मां भगवती के विशाल जागरण आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

गणेश गार्डन सोसायटी में आयोजित जागरण का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि मां भगवती की आराधना से श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्र भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रमुख पर्व है। मां के जागरण जैसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सामूहिक सहभागिता से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा और केरु मंडल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सोसायटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रामकुमार, प्रभाकांत दुबे, मनीष ठक्कर, सुनील शर्मा, ज्ञानेश सिंह, महेश आर्या, विक्की रावल, उपकार गौड़, योगेश यादव, आरबी सिंह, सुकुमार मंडल, रोहित चौधरी, अभय सिंह, विनोद यादव, जगदीश यादव, लॉबी, अखिलेश, राज बहादुर और अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ट्रांजिट कैंप में भी सजा मां भगवती का दरबार

उधर, ट्रांजिट कैंप में भी मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति लोगों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य एवं साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा, ललित सिंह बिष्ट और केरु मंडल सहित भूपराम लोधी, हरचरण लाला, कुंवर सेन आचार्य, सोनी कारीगर, संजीव सिंह, अनिल कुमार, पप्पू शर्मा, मनोहर गंगवार, हर्षित गंगवार, करण सिंह, सतीश कुमार दिवाकर, गौतम सिंह, अंकुर रस्तोगी, संजय मौर्य, विशाल राजपूत, प्रताप सिंह, सोनू लोधी, सर्वेश कुमार गंगवार, शैलेश दिवाकर, पिंटू राठौर, संतोष शर्मा, देवेंद्र शर्मा और रविंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *