सितारगंज में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिया सत्य और धर्म का संदेश।

IMG-20261020-WA0011

 

रामलीला प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी का पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

सितारगंज। नगर के रामलीला प्रांगण में दशहरे के अवसर पर सत्य की असत्य पर विजय का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वालों की अंततः विजय होती है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और न्याय का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सत्य, सदाचार और सामाजिक सद्भाव को अपनाएं।

रामलीला प्रांगण में दशहरे के पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय की स्मृति में मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज को अन्याय और अहंकार के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला प्रांगण में उपस्थित लोगों ने पर्व की खुशियां साझा कीं। दशहरे का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश भी देता नजर आया। इस अवसर पर कार्यक्रम में
नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, सुरेश सिंघल, राकेश त्यागी,आशीष पांडेय,जया जोशी, बीना साहू, धर्म देवी, मीना अरोरा, दीपक गुप्ता, सतीश उपाध्याय, मुकेश श्रीवास्तव, रेखा ठाकुर, राजेंद्र सिंह चौहान, शिवपाल सिंह चौहान, सुरेश जैन, पवन अग्रवाल, भगवान सिंह भंडारी, अभिषेक जैन, दीपचंद्र कौशल, मनोज अरोरा, बिंदेश जायसवाल, नरेश ठाकुर, सत्येंद्र दिवाकर, महिपाल सिंह चौहान, शिवम् शाहू, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *