नशे से दूर रहें, साइबर अपराधों से सतर्क रहें: प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा।

IMG-20261017-WA0014

सितारगंज। कोतवाली सितारगंज पुलिस की ओर से शनिवार को सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, तुर्का तिसौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया।

प्रभारी निरीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचकर अपने भविष्य और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उचित कदम उठाना और पुलिस को सूचना देना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और ऐसे अपराधों की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर अपने परिजनों अथवा पुलिस को तुरंत सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *