उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर गूंजेगा ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’, खूब सिंह ‘विकल’ संभालेंगे अभियान की कमान।

IMG-20261105-WA0001

 

सितारगंज। उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा एक बड़े प्रदेशव्यापी संवाद अभियान की शुरुआत करने जा रही है।‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत आयोजित होने वाले ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ के माध्यम से पार्टी समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद करेगी। इस अभियान के लिए भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। वहीं पूरे प्रदेश में अभियान के संचालन और निगरानी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के प्रदेश सह-समन्वयक खूब सिंह ‘विकल’ को सौंपी गई है।

भाजपा का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रबुद्धजनों को एक मंच पर लाकर राष्ट्र और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना और उनके सुझाव प्राप्त करना है। इस संवाद में डॉक्टर, शिक्षक, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक, व्यापारी, आर्थिक विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ), सहकारिता क्षेत्र और पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां प्रबुद्ध नागरिकों के विचारों और सुझावों को सुना जाएगा तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की घोषणा की है। नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों से संपर्क करेंगे और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ आयोजन का समन्वय करेंगे।

70 विधानसभा क्षेत्रों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

घोषित सूची के अनुसार पुरोला में चंडी प्रसाद बेलवाल, यमुनोत्री में जगमोहन रावत, गंगोत्री में डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट, बद्रीनाथ में कैप्टन आनंद सिंह राणा, थराली में सोहन लाल खण्डूरी, कर्णप्रयाग में मनोज नेगी, केदारनाथ में शिव प्रसाद ममगाईं, रुद्रप्रयाग में नवल भट्ट, घनसाली में घनश्याम नौटियाल, देवप्रयाग में अवंतिका भंडारी, नरेंद्रनगर में सुशील बहुगुणा, प्रतापनगर में राजेश्वर पैंयुली, टिहरी में कृष्णा कोठारी, धनौल्टी में हरीश चन्द्र नौटियाल और चकराता में बचन सिंह पंवार को प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में विकासनगर में डॉ. जितेन्द्र गैरोला, सहसपुर में नीरज पाण्डेय, धर्मपुर में अरुण मित्तल, रायपुर में ओ.पी. कुलश्रेष्ठ, राजपुर में सचिन गुप्ता, देहरादून कैंट में प्रतिभा पाठक, मसूरी में नूपुर गुप्ता, डोईवाला में अजीत नेगी, ऋषिकेश में ऋतु मित्रा, हरिद्वार में सौरभ भूषण शर्मा, बीएचईएल रानीपुर में प्रदीप त्यागी, ज्वालापुर में नवीन परशाली, भगवानपुर में नीरज पांडे, झबरेड़ा में विनोद खंडूरी और पिरान कलियर में पवन सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।

रुड़की में डॉ. सुमेर चन्द, खानपुर में अखिलेश डबराल, मंगलौर में साधना शर्मा, लक्सर में महेश गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण में कपिल गुप्ता, यमकेश्वर में उमेश त्रिपाठी, पौड़ी में अनु पंत, श्रीनगर में अविनाश पोखरियाल, चौबट्टाखाल में सौरभ नौटियाल, लैंसडौन में महेन्द्र राणा, कोटद्वार में बबिता सिंह, धारचूला में राकेश चन्द, डीडीहाट में कविन्द्र देवली, पिथौरागढ़ में विनोद भट्ट और गंगोलीहाट में विपिन उपाध्याय को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी श्रृंखला में कपकोट में गिरीश परिहार, बागेश्वर में गोविन्द सिंह दानू, द्वाराहाट में संदीप भोज, सल्ट में कैलाश गुरुरानी, रानीखेत में घनश्याम शर्मा, सोमेश्वर में अजय पाण्डेय, अल्मोड़ा में मोहनी कनवाल, जागेश्वर में विमल भट्ट, लोहाघाट में श्याम ढेक, चंपावत में वरुण अग्रवाल, लालकुआं में डॉ. संदीप गौड़, भीमताल में जितेन्द्र मेहता, नैनीताल में श्याम शाही, हल्द्वानी में चन्दन सिंह किरोला और कालाढूंगी में कर्नल जगत सिंह जंतवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं अंतिम क्रम में रामनगर में किशोर जोशी, जसपुर में डॉ. सुदेश चौहान, काशीपुर में दीपक मित्तल, बाजपुर में ईश्वर चन्द्र गुप्ता, गदरपुर में राम प्रकाश गुप्ता, रुद्रपुर में गंभीर सिंह धामी, किच्छा में संदेश यादव, सितारगंज में बहादुर सिंह नगदली, नानकमत्ता में गोविन्द सिंह बिष्ट और खटीमा में ममता नागर को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

खूब सिंह ‘विकल’ संभालेंगे इस महत्वपूर्ण अभियान की कमान

पूरे प्रदेश में अभियान की गतिविधियों के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी खूब सिंह ‘विकल’ संभालेंगे। उनके साथ सरिता त्रिपाठी सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। दोनों के नेतृत्व में विधानसभा स्तर पर तैयारियों और प्रभारियों की गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर संवाद कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आयोजित हो सकें।

इधर, पूछने पर खूब सिंह ‘विकल’ ने बताया कि कि‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुद्धिजीवियों को राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए जोड़ने का संकल्प है। प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग की आवाज सुनी जाएगी और उनके सुझाव संगठन तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों की तिथियां घोषित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *