खूब सिंह ‘विकल’ के आवास पर राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का भव्य स्वागत।

IMG-20261028-WA0002

 

बोले— 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं के परिश्रम को बताया पार्टी की ताकत

सितारगंज। भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल के प्रदेश सह-समन्वयक खूब सिंह ‘विकल’ के निवास पर राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार तराई क्षेत्र पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या ने कहा कि उन्हें मिला सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के उन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और त्याग का सम्मान है, जो संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और संगठन के माध्यम से देश की सर्वोच्च विधायी संस्थाओं में स्थान प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

विकल और दिनेश आर्या के पुराने संबंधों की भी रही चर्चा

कार्यक्रम के दौरान खूब सिंह ‘विकल’ और राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या के बीच वर्षों पुराने और गहरे संबंधों की भी चर्चा रही। विकल ने सांसद का स्वागत करते हुए समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश त्यागी, किसान नेता हरेंद्र सिंह सोही, अनिल राव, सरफराज अंसारी, सरदार आलम सिंह, गुरुदेव सिंह, भूपेंद्र सक्सेना, आकाश सिंह, वरिष्ठ नेत्री सुलोचना रावत, रेखा ठाकुर, श्रीति विश्वास, मंजू पांडे और हिमांशु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *