अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का कैंडल मार्च।

IMG-20261016-WA0000

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की उठाई मांग, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

रुद्रपुर। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार शाम रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर आयोजित कैंडल मार्च शिवनगर स्थित चामुंडा देवी मंदिर से शुरू हुआ और ट्रांजिट कैंप पुलिस चौकी के सामने स्थित राधा गोविंद मंदिर तक पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां लेकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

न्याय की मांग को जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग जनभावनाओं से जुड़ी है। इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। कैंडल मार्च के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।

ये रहे मौजूद

कैंडल मार्च में प्रदेश महासचिव संदीप चीमा, दिनेश पंत, मोहन खेड़ा, रणजीत सिंह राणा, पूर्व पार्षद मोहन कुमार, राजेश सिंह, संजय आइस, संजय ठुकराल, सुनील चुग, उमाशंकर, उमा सरकार, सतीश कुमार, अर्जुन विश्वास, मधु सिकदर, राजू कोली, फरमान सिद्दीकी, करण सिंह, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, केरु मंडल, अशोक रस्तोगी, उमर खान, कविता, खुशी, हरभजन सिंह विर्क, गुरजीत सिंह, चोखेलाल गंगवार, ओमकार गंगवार, गगन ग्रोवर, अंकिता अधिकारी, राम दिवाकर, रोशन दिवाकर, बबलू, सौरभ, सोनू जाटव, करण खुराना, आकाश, मोहित, अजय, प्रगट सिंह, राकेश अधिकारी, केशव कोली, दीपक राणा, हरजीत सिंह, चंद्रशेखर, अमरपाल, शंकर सिंह, हरिप्रसाद, पुष्पेंद्र, नंदकिशोर, मनीष गंगवार और सुमित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *