स्मार्ट वीक के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन।

IMG-20261008-WA0002


विद्यार्थियों की आंखों समेत वजन, ऊंचाई और सामान्य स्वास्थ्य की हुई जांच
सितारगंज। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, सितारगंज-1 में स्मार्ट वीक के अंतर्गत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच के साथ वजन, ऊंचाई एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष नेगी एवं एओ श्री पुष्कर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आस्था हॉस्पिटल की टीम ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अलीम राही, जनरल मैनेजर शोभित कुमार, मार्केटिंग मैनेजर विजय कुमार, डॉ. शादाब सहित नर्सिंग स्टाफ शामिल रहा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय की ओर से कुलदीप कौर, प्रभा बोरा, पीसीबी बहुगुणा, पायल, विनिती एवं लवली मैम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
शिविर के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने आस्था हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *