नारद मोह और शंकर-पार्वती संवाद रहा मनमोहक।

IMG-20261007-WA0011

वृंदावन से आए कलाकारों ने किया मनमोहक मंचन, 11 अक्टूबर को निकलेगी भव्य राम बारात।


सितारगंज। श्री रामलीला कमेटी रजि. सितारगंज की ओर से मंगलवार को श्री रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने की। दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
वृंदावन से आए कलाकारों ने प्रथम दिवस नारद मोह एवं शंकर-पार्वती संवाद की मनमोहक लीला का मंचन किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास आचार्य घनश्याम भारद्वाज के मधुर कंठ की उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी, महामंत्री भीमसेन गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार मित्तल, रतन लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अमित रस्तोगी ने किया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि 11 अक्टूबर को शहर के मुख्य मार्गों से भव्य राम बारात निकाली जाएगी। वहीं विजयदशमी के पावन पर्व पर 20 अक्टूबर को श्री रामलीला प्रांगण में रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
इस दौरान सुरेश सिंघल, राजाराम सिंघल, शीतल सिंघल, त्रिलोक अरोरा, जया जोशी, बीना साहू, आशीष पांडेय, धर्मा देवी, मीना अरोरा, दीपक गुप्ता, सतीश उपाध्याय, मुकेश श्रीवास्तव, रेखा ठाकुर, राजेंद्र सिंह चौहान, शिवपाल सिंह चौहान, सुरेश जैन, पवन अग्रवाल, भगवान सिंह भंडारी, अभिषेक जैन, दीपचंद्र कौशल, मनोज अरोरा, बिंदेश जायसवाल, नरेश ठाकुर, सत्येंद्र दिवाकर, महिपाल सिंह चौहान, शिवम् शाहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *