महेशपुर में रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया उद्घाटन।

IMG-20260929-WA0013

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रामलीला भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने रामलीला कमेटी और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन का आनंद लेने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
पहले दिन हुआ विभिन्न लीलाओं का मंचन
रामलीला के प्रथम दिन मेघनाथ मायाजाल, शेष नाग की प्रतिज्ञा, सीता जन्म तथा भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जन्म की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की।


इस अवसर पर अशोक मुंजाल, विजय मुंजाल, पंकज बटला, राजेश बजाज, राजन मुंजाल, राकेश मुंजाल, संजीव मुंजाल, कालाचंद प्रधान, मुकेश कुमार बीडीसी, अंकित बतला, आकाश बाटला, विपिन बजाज, निखिल शर्मा, सुरेंद्र गुम्बर, विजय बटला, अविनाश मिड्ढा, सतपाल अरोड़ा, संजय ठुकराल, सुनील चुग, गगन ग्रोवर, रामकुमार गुप्ता, केरू मंडल, गौरव मुंजाल, मनीष मुंजाल, शिवम बटला, चिराग मुंजाल, आशीष मुंजाल, प्रवीण मिड्ढा, राहुल हुडिया, दीपक मुंजाल और अंकित मुंजाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *