न्यायालय से जारी वारंटों पर सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार।
सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को उनके मकान एवं संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेन्द्र सिंह राणा (35) पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम औदली, थाना सितारगंज शामिल है। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 672/2025 में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
दूसरे अभियुक्त अमित मंडल (38) निवासी थाना सितारगंज क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ केस संख्या 198/2024 में धारा 125(3) सीआरपीसी के तहत न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाश देव, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह एवं कांस्टेबल अशोक बोरा शामिल रहे।
