विद्या भारती के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम्।

IMG-20260925-WA0000

विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प।
सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ मनाया गया देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम।

सितारगंज। केशव नगर सरस्वती शिशु मंदिर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आज विद्या भारती से संबद्ध ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशीष पांडेय ने विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व तथा स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। देशभक्ति से जुड़े इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और अपने देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता गडकोटी ने की। विनय गुप्ता व जगवीर चौधरी कार्यक्रम साक्षी रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य त्रिलोचन गहतोड़ी, भोला जोशी, राखी लोधी, दीप्ति शर्मा, राज कुमार ठाकुर, अनुज रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *