विशेष स्वच्छता अभियान छः के अंतर्गत बैंक ने लगाए वृक्ष।
केंद्र सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देश पर बैंकों की शाखाओं में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जनजागरूकता गतिविधियां हुई आयोजित।
सितारगंज। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देश पर शाखाओं एवं कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के उद्देश्य से विशेष अभियान 6.0 (Special Campaign 6.0) चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ई-वेस्ट एवं अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, कार्यालयों की साफ-सफाई, स्थान प्रबंधन, पौधरोपण तथा कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
अभियान के तहत कार्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने, पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित करने, कार्यालय कॉरिडोर एवं परिसर का सौंदर्यीकरण करने तथा बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने पर जोर दिया गया है।
अभियान के तहत आज केनरा बैंक शाखा सितारगंज द्वारा केशव नगर सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें 18 विभिन्न प्रकार के वृक्षों को परिसर की किनारी सीमाओं पर रोपित किया गया।
शाखा प्रबंधक अखिल बंसल ने बताया कि यह विद्यालय नगर की साधन वंचित बस्ती में स्थित है इसलिए हमने इस विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी राज गौरव ,नागेन्द्र गंगवार, हरीश राणा,रोहित राणा,अजय सिंह राणा विद्यालय प्रधानाचार्य त्रिलोचन गहतोड़ी, आशीष पांडेय, विनय गुप्ता,जगवीर चौधरी, श्रीति विश्वास,भोला जोशी, अनुज आदि उपस्थित रहे
