क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट नहीं करने के बावजूद खाते से 50 हजार रुपये की संदिग्ध निकासी,साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज।

Screenshot_20261008_133259_OneDrive

अमरिया। क्रेडिट कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम फुलैया निवासी अर्जुन सिंह ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये की संदिग्ध लेनदेन की गई।
शिकायत के अनुसार युवक को 18 अगस्त को क्रेडिट कार्ड से संबंधित एक ट्रांजेक्शन का संदेश मिला। पीड़ित का कहना है कि उसने अभी तक कार्ड एक्टिवेट नहीं किया था और न ही उसके द्वारा कोई लेनदेन किया गया। इसके बाद उसने संबंधित बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराया तथा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में कुल 50 हजार रुपये की संदिग्ध राशि का उल्लेख किया गया है। दस्तावेज के अनुसार यह राशि दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है। शिकायत को अमरिया पुलिस थाने द्वारा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *