सड़क किनारे भरे पानी में दिखाई दिया शव का हाथ, मौके पर मचा हड़कंप।
सितारगंज। सिडकुल रोड पर शक्तिफार्म मोड़ के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खेत में भरे पानी के ऊपर एक युवक के शव का हाथ दिखाई दिया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पानी से बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी बुलवाई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
